छेड़छाड़ के केस में समझौता न करने पर पीटा
हरदोई, मई 28 -- हरियावां। हरियावां थानाक्षेत्र में एक अधेड़ को दबंगों ने पीट दिया। हरियावां थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ हुई थी। इसका हरियावां थाना पर मुकादमा पंजीकृत है। इसी मुकदमे में सुलह करने को लेकर आरोपी पीड़ित पर कई दिनों से दबाव बना रहे थे। पीड़ित ने सुलह से मना कर दिया। आरोप है कि गुरुवार की दोपहर को अपने खेत में सिंचाई कर रहा था। वहां आरोपी जावेद, जुनेद और छोटे निवासीगण गांव भदेवरा थाना हरियावां भी पहुंच गए। उसे पीटकर घायल कर दिया। थाना अध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.