शाहजहांपुर, जनवरी 11 -- कस्बे में शनिवार दोपहर करीब 11 बजे दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। हाइवे के किनारे हुई मारपीट से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। कोतवाली में एक पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया कि दूसरे पक्ष का एक युवक आए दिन रास्ते में उनके परिवार की लड़की को परेशान करता था। इसी बात को लेकर आपत्ति जताने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। वहीं दूसरे पक्ष ने छेड़छाड़ के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए बिना वजह मारपीट किए जाने की शिकायत पुलिस से की। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रिजवान, मुमताज और औरंगजेब का शांतिभंग में 151 के तहत चालान कर दिया। कोतवाल रविंद्र कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचन...