गिरडीह, अप्रैल 25 -- गिरिडीह। गिरिडीह विधानसभा के पचम्बा थाना क्षेत्र स्थित बोड़ो के एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद इमामुद्दीन पर एक नाबालिग छात्रा से कई महीनों से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। मामले को लेकर भाजपा नेता सुरेश साव ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है। साव ने कहा कि ऐसे आरोपियों का आरोप सिद्ध होने पर फांसी की सजा मिलनी चाहिए। सुरेश साव ने कहा कि गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाले ऐसे लोगों के लिए गिरिडीह में जगह नहीं है। उन्होंने प्रशासन से आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई ऐसा दुस्साहस न कर सके। सुरेश साव ने आरोप लगाया सरकार में बैठे कुछ लोग आरोपी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा चरणबद्ध आंदोलन करेगी। प्रशासन से स्वतंत्र जांच कर ...