चम्पावत, जून 17 -- नवी अंसारी, बनबसा। बनबसा में व्यापार मंडल ने दवा, कपड़े और सब्जी की दुकान बंद कराई। संगठन ने पीड़िता से समझौता कराने वालों की गिरफ्तारी की मांग की। बनबसा में बुधवार को साप्ताहिक बंदी रहती है। व्यापार संघ ने बंदी के दिन खुली दुकानों को बंद कराया। बनबसा में बुधवार को व्यापार संघ ने दवा, कपड़े और सब्जी की दुकानें बंद कराई। व्यापार मंडल अध्यक्ष भारत सिंह भंडारी ने कहा कि छेड़छाड़ की शिकार पीड़िता को मुकदमा वापस लेने के लिए आरोपी के कुछ साथियों ने रुपये का लालच देने के साथ ही धमकाने की कोशिश की गई। जिसकी वजह से पीड़ित परिवार सदमे में है। अध्यक्ष ने पीड़िता को धमकाने वालों की गिरफ्तारी की मांग की। थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कोरंगा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है दोषियों के खिलाफ नोटिस तामील कराए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...