लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- चंदनचौकी इलाके के एक स्कूल में छेड़छाड़ की शिकार छात्राओं से मिलने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने पहले ही रोक लिया। कुछ नेताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका तो कुछ को घर पर ही नजरबंद कर लिया। कांग्रेस ने दो दिन में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना चन्दनचौकी क्षेत्र में आदिवासी छात्राओं से सरकारी विद्यालय के शिक्षक ने छेड़छाड़ व आपत्तिजनक हरकत की। 24 फरवरी को केस दर्ज करने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई। इस मामले में वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को गांव जाना चाहता था। इसमें सांसद राकेश राठौर, पूर्व सांसद रवि वर्मा, किसान कांग्रेस (मध्य जोन) चेयरमैन बृज मौर्या, महास...