छेड़छाड़ की शिकायत पर सेवानिवृत्त फौजी के घर पर पथराव-फायरिंग, कैमरे तोड़े
अलीगढ़, जून 22 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। देहलीगेट थाना क्षेत्र के एक इलाके में शनिवार देररात कुछ युवकों ने पुलिस को चुनौती देते हुए सेवानिवृत्त फौजी के घर पर पथराव कर दिया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। इसके बाद घर की ओर से निशाना लगाकर चार-पांच राउंड फायरिंग की। इससे पूरा परिवार सहम गया। आरोप है कि तीन दिन पहले एक युवक ने सेवानिवृत्त फौजी के परिवार की युवती से छेड़छाड़ की थी। इसकी थाने में शिकायत करने पर आरोपियों ने उत्पात मचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस पांच नामजद व चार-पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को चिह्नित कर लिया है। आरोपी घर से फरार हैं। पुलिस तलाश में जुटी है。
पीड़िता का बयान देहलीगेट थाना क्षेत्र के एक इलाके में रहने वाली महिला के पिता सेवानिवृत्त फौजी हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.