छेड़छाड़ की शिकायत करने पहुंचे परिजनों पर पथराव
आगरा, जुलाई 15 -- सैंया थाना क्षेत्र एक गांव में छेड़छाड़ को लेकर हुए पथराव में पांच लोग घायल हो गए। गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने 16 नामजद व अन्य के प्राथमिकी दर्ज की है। चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। 14 जुलाई को छेड़छाड़ की शिक़ायत मिलने पर पीड़ित महिला के परिजन आरोपियों के घर पर शिकायत करने गए थे। लेकिन आरोपी पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को लेकर सीएचसी सैंया पर मेडीकल परीक्षण कराया है। पुलिस ने रात्रि में दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 16 नामजद व अन्य आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित और आरोपी पक्ष अलग-अलग जाति के होने के कारण पुलिस मामले में गंभीरता बरत रही है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.