छेड़छाड़ की शिकायत करने पर महिला को पीटा
बरेली, जुलाई 7 -- शीशगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने देवर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित महिला के मुताबिक उसकी शादी 18 अप्रैल 2024 को रामपुर जिले के बिलासपुर क्षेत्र के एक गांव में हुई है। पिता ने शादी में 10 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के एक महीने बाद ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। वे दहेज में ऑटो, कार व दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। 13 जून को देवर ने उसके कमरे में घुसकर उससे छेड़छाड़ की। यह भी पढ़ें- ससुरालियों पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा इसकी शिकायत करने पर पति और ससुरालवालों ने उसके साथ मारपीट की। दो दिन बाद उसे घर से निकाल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.