मेरठ, अप्रैल 16 -- परतापुर थाना क्षेत्र के अछरौंडा गांव में बुधवार सुबह एक से महिला से युवक ने छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि महिला जब आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची तो युवक ने बेलन से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़िता के परिजनों ने परतापुर थाने में आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार सुबह महिला दुकान से सामान खरीदकर अपने घर लौट रही थी। तभी गांव के ही एक युवक ने रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध किया और आरोपी के परिजनों से शिकायत करने घर पहुंच गई। यह भी पढ़ें- महिला से की छेड़खानी, विरोध पर पीटा आरोप है कि इसी बात से गुस्साए युवक ने महिला पर बेलन से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। घटना के बाद...