छेड़छाड़ का विरोध किया तो दलित परिवार पर हमला
अलीगढ़, जून 14 -- जट्टारी, संवाददाता। टप्पल थाना क्षेत्र के कस्बा जट्टारी स्थित नई बस्ती रावण टीला मोहल्ला में एक दलित परिवार पर जानलेवा हमले, महिला से छेड़छाड़, जातिसूचक टिप्पणी और दुकान में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित राजू के अनुसार, 11 जून को मोहन नामक युवक ने उसकी पत्नी से छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर शनिवार सुबह हरिओम, दीपक, मोहन, गिर्राज, छोटू और सोना ने उसे घेरकर लाठी-डंडों व फावड़े से पीट दिया। बीच-बचाव करने आए राजू के भाई दीपक को भी घायल कर दिया गया। पीड़ितों का आरोप है कि हमलावरों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और दीपक की दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की。
पीड़ित परिवार की शिकायत पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करने और सुरक्षा की मांग की है। थाना प्रभारी नरेंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.