वाराणसी, मई 1 -- चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान छेड़छाड़ के विरोध पर मनबढ़ों ने पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। गांव निवासी युवक अपनी मां और बहन के साथ पड़ोस में मेहंदी की रस्म में गया था। आरोप है कि गांव के राहुल पांडेय ने उसकी बहन से छेड़छाड़ की। विरोध पर राहुल, लोटू उर्फ रमेश पांडेय, रितेश, आनंद पांडेय ने युवक की पिटाई कर दी। फिर हमलावर लाठी-डंडा लेकर उसके घर पहुंच गए और दोबारा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए पिता को भी पीट दिया। प्रकरण में चौबेपुर पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.