लखनऊ, नवम्बर 11 -- तालकटोरा इलाके में एक महिला से आलमनगर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर युवक ने अश्लील टिप्पणी की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को बाल पकड़कर गिरा दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। विवाद देख लोगों ने बचाव किया। पीड़िता ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मूलत: हरदोई जनपद निवासी महिला तालकटोरा इलाके में रहती है। उसका कहना है कि सोमवार को वह काम करने जा रही थी। जब वह आलमनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहुंची तो एक युवक ने उससे अश्लील कमेंट किया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसके बाल पकड़ कर जमीन पर गिरा दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। महिला की पिटाई होते देख वहां मौजूद लोगों ने बचाया। पीड़िता का कहना है कि लोगों से पता चला कि युवक का नाम सतीश है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर सतीश के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। पुलिस का कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.