अयोध्या, मार्च 13 -- भदरसा संवाददाता। पूराकलंदर थाना क्षेत्र में गांव में स्कूल गई एक महिला की छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिटाई की गई। पीड़िता ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि ससुराल से आने के बाद वह अपने पिता के स्कूल गई थी। जहां दो-तीन लोगों ने उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसको मारापीटा। उसको कमरे में बंद कर दिया और उसके बच्चे के दूध बोतल फेंक दी। हल्ला-गोहार पर मौके से भाग गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया की पीड़िता के तहरीर पर अब्दुल कुद्दुस,अफजल और मकसूद के विरुद्ध छेड़खानी,मारपीट,जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कराई गई है।-------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.