लखीमपुरखीरी, अगस्त 18 -- थाना खमरिया क्षेत्र के एक गांव में महिला से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर शोहदों ने महिला व उसके पति के साथ मारपीट भी की। पीड़िता की तहरीर पर थाना खमरिया पुलिस ने संबंधित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि बीती शाम वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान उसी के गांव निवासी बैजनाथ पुत्र द्वारिका प्रसाद उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़िता के मुताबिक, कुछ देर बाद उसका पति घर आया। उसने पति को पूरी घटना की जानकारी दी। पति द्वारा घटना के संबंध में पूछताछ करने पर श्रीकांत पुत्र बैजनाथ और अंकित पुत्र श्रीकांत ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए...