लखनऊ, मई 6 -- लखनऊ,संवाददाता। पारा इलाके के एक निजी शिक्षण संस्थान में छात्रा से छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। बवाल होता देखकर लोगों ने दोनों पक्ष के लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरें पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

छेड़छाड़ का आरोप मोहान रोड स्थित एक कॉलेज में डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष की छात्रा ने अपने सहपाठी और उसके साथियों पर लंबे समय से छेड़छाड़, मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि आरोपी पहले भी माफी मांग चुका था, लेकिन उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि बीती 30 अप्रैल को आरोपी पक्ष की ओर से छात्रा को फोन और संदेश भेजकर कॉलेज न आने की धमकी दी गई। पीड़िता...