छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा को पीटा
मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के द्वारिकानाथपुर पुराना पोखर के समीप 17 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर मनचलों ने छात्रा की पिटाई कर दी। मामले को लेकर छात्रा ने करजा थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें विकास कुमार और एक अज्ञात को आरोपित किया है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे शहर के एक कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रही थी। इसी दौरान पुराना पोखर के समीप आरोपित ने घेरकर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पिटाई कर दी। परिजन सहित आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपित फरार हो गया। इसके बाद इलाज के लिए एसकेएमसीएच ले जाया गया। थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.