मेरठ, जनवरी 24 -- मोदीपुरम में कार सवार दो युवकों पर युवती से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर पिटाई की गई। आरोपियों को दुकान से खींचकर सड़क पर पीटा गया। इस दौरान पिस्टल तानकर दोनों युवक कार लेकर भागे और दुल्हेड़ा चौकी पर कार रोक दी। चौकी पर भी हंगामा हो गया। दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। पुलिस ने पिस्टल बरामद कर ली है। हमला करने वाले युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है। छुर गांव निवासी निखिल और दादरी गांव प्रधान प्रवीण का बेटा तुषार 14 जनवरी को मोदीपुरम में कार से घूम रहे थे। चौहान मार्केट में युवती से कार सवार युवकों ने पता पूछा और अभद्रता कर दी। युवती ने कार की नंबर प्लेट का फोटो ले लिया। शुक्रवार रात दोबारा यही कार चौहान मार्केट में दिखाई दी। युवती ने परिजनों को सूचना दी। युवती का भाई अनमोल कुछ युवकों के साथ पहुंचा और तुषार-निखिल को जमकर पीटा। तुष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.