अलीगढ़, मार्च 7 -- अतरौली (अलीगढ़), संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने आठ साल की बालिका से छेड़छाड़ कर दी। इसके विरोध में लोगों ने होली के दिन आरोपी के गले में जूतों की माला पहनाकर उसे गांव में घुमाया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुआ आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। अतरौली क्षेत्र के एक गांव में ये घटना मंगलवार को हुई। जानकारी के अनुसार गांव की आठ साल की बालिका आरोपी के घर के बाहर से गुजर रही थी। तभी आरोपी ने उसे अपने पास बुलाया और छेड़छाड़ करने लगा। बालिका ने शोर मचा दिया, जिसके बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी। उस समय चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया गया। वहीं, बुधवार को होली के दिन लोगों ने फिर से आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। उसका सिर पर चौराहा बनाकर गले में जूतों की मा...