बहराइच, मार्च 18 -- बलहा(बहराइच)। नानपारा कोतवाली के एक गांव में शनिवार दोपहर में खेत में बोई बरसीम काटने गई किशोरी के साथ शोहदे ने हाथ पकड़ छेड़छाड़ की। किशोरी उससे भिड़ गई। इससे वह शोहदे से वह छूट गई। शोहदे ने किशोरी पर मोबाइल फेंककर चोट भी पहुंचाई है। धमकी देते हुए शोहदा फरार हो गया। नानपारा कोतवाली के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी शनिवार को दोपहर में मवेशियों के चारा को खेत मे लगी बरसीम काट कर गठ्ठर लाद घर आ रही थी। रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसका हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ की। किशोरी ने घास सिर से नीचे पटक दिया और शोहद से भिड़ गई। उसका हाथ छूट गया। शोहदे ने दूर से मोबाइल खींचकर मारा इससे किशोरी को चोट लगी। पीड़िता ने घर आकर परिजनों से वारदात बताई। पीड़िता के पिता ने शोहदे को नामजद कर केस दर्ज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...