छेड़छाड़ और हत्या से जुड़े चर्चित मामले में फैसला 13 को
संभल, मई 12 -- थाना धनारी में वर्ष 2017 में दर्ज छेड़छाड़ और हत्या से जुड़े चर्चित मामले में अदालत ने अंतिम फैसला सुनाने के लिए 13 मई की तारीख तय की है। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अवधेश कुमार सिंह की अदालत में चल रही है। मामला थाना धनारी क्षेत्र के गांव बगढैर का है। गांव निवासी नरेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 24 सितंबर 2017 को गांव के महानंदन, गिलीचंद उर्फ गिरीश, नेकपाल, राहुल और राकेश लाठी-डंडों से घर में घुस आए थे। आरोप है कि उन्होंने करऊ, उसकी पत्नी राजवती और पुत्र राजेश के साथ जानलेवा हमला किया। घटना में करऊ की मौत हो गई थी। बताया गया कि राजवती ने 19 सितंबर 2017 को महानंदन और गिलीचंद के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों पर उस मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.