छेड़छाड़ और मोबाइल छिनतई के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
गुमला, जून 17 -- गुमला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ और मोबाइल छिनतई के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान बसुआ निवासी मो. हाफिज के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार 13 जून को आरोपी ने 19 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया था। घटना के बाद पीड़िता ने सदर थाना में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में छापेमारी की। इसी क्रम में पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.