मुजफ्फर नगर, अप्रैल 24 -- मीरापुर। कस्बा निवासी एक युवती ने कस्बा निवासी एक युवक पर छेड़छाड़ व उसकी मां के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है । मीरापुर के एक मौहल्ला निवासी युवती ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि गत मंगलवार 21 अप्रैल को वह अपने भांजे की तलाश में बाजार की और जा रही थी। इस दौरान रास्ते में उसे एक युवक मिला जिसने उससे पूछा कि वह कहां जा रही है। युवती ने उसे बताया कि वह अपने भांजे को तलाश करने बाजार जा रही है। उसके बाद आरोपी ने युवती के साथ अश्लील हरकते और छेड़छाड़ शुरू कर दी आरोप है कि युवती द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। युवती की आवाज सुनकर उसकी मां भी मौके पर आ गई तो युवक ने उसके साथ भी गाली गलौज व मारपीट की और कही शिकायत करने पर जान से मारने...