हरदोई, मार्च 15 -- शाहाबाद, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़, गाली-गलौज और मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पीड़िता ने शाहाबाद कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 14 मार्च को अनुज पुत्र जिद्दी सिंह निवासी ग्राम झऊआ खुर्द थाना रोजा जनपद शाहजहांपुर और उसके एक साथी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट भी की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी अनुज को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया कि मामले में दूसरे आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.