छेड़छाड़ और धमकियों से परेशान छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा
शाहजहांपुर, जुलाई 22 -- मदनापुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा 8 की एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ और धमकियों का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव का एक युवक लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहा है। भय और मानसिक तनाव के चलते छात्रा ने स्कूल जाना तक छोड़ दिया है। मंगलवार को छात्रा के पिता एक बार फिर थाना मदनापुर पहुंचे और लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पिता का आरोप है कि गांव का युवक उनकी पुत्री को लगातार परेशान कर रहा है। विरोध करने पर गाली-गलौज करता है तथा परिवार को जान से मारने की धमकी दी जाती है। यह भी पढ़ें- Mathura News: मनचले से परेशान किशोरी को स्कूल भेजना किया बंद परिजनों का कहना है कि बेटी इतनी भयभीत है कि उसने स्कूल जाना बंद कर दिया है और अकेले घर से निकलने में भी डर महसूस करती है।परिवार का कहना है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.