गोरखपुर, जुलाई 1 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी ने छेड़खानी और जबरदस्ती से बचने के लिए घर की छत से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल किशोरी की रीढ़ की हड्डी टूट गई, जबकि हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रिश्ते में किशोरी का मामा लगता है।

मामले की जानकारी पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि आरोपी युवक पिछले दो महीने से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। वह लगातार छेड़खानी करता और धमकी देता था। इसकी शिकायत आरोपी के परिजनों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तहरीर के अनुसार, 14 जून को किशोरी घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी घर में घुस आया और उससे जबरदस्ती करन...