उरई, मार्च 3 -- जालौन। नगर नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली पीड़िता ने मनचले युवक द्वारा लगातार की जा रही छेड़खानी और उत्पीड़न से परेशान होकर थाना प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि युवक आए दिन उसका पीछा करता है और मना करने के बावजूद जबरन बातचीत करने का प्रयास करता है। इतना ही नहीं, रास्ते में गाली-गलौज और अपशब्दों का प्रयोग कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। पीड़िता के अनुसार वह नगर के एक स्कूल विद्यालय पढ़ाने के लिए प्रतिदिन आती-जाती है और गुप्त तरीके से आरोपी युवक को आये दिन छीटाकशी करते देखा जा सकता है। लेकिन आरोपी युवक की हरकतों के कारण उसे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिजनों द्वारा समझाने और विरोध करने के बाद भी युवक के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया है। इतना ही नही आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.