मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कांटी थाना क्षेत्र की एक किशोरी ने छेड़खानी और स्थानीय पुलिस की कार्यशैली से त्रस्त होकर एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी कार्यालय में दिए आवेदन में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कांटी पुलिस न केवल उसकी शिकायत को नजरअंदाज कर रही है, बल्कि आरोपियों को संरक्षण भी दे रही है।पीड़िता ने एसएसपी को बताया कि आरोपित युवक उसे लंबे समय से परेशान कर रहा है। विरोध करने पर वह उसकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर डालकर उसे बदनाम कर रहा है। किशोरी के अनुसार, कांटी थाने में लिखित शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे आरोपियों के हौसले और बुलंद हो गए हैं। मनचलों के खौफ से पीड़िता का पूरा परिवार सहमा हुआ है। साक्ष्य के तौर पर किशोरी ने एसएसपी को आरोपित की हथियार लहराते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.