छेड़खानी व मारपीट के आरोप में केस दर्ज
गोरखपुर, अप्रैल 25 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को खींचकर पंचायत भवन में ले जाकर छेड़खानी किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया कि रात लगभग 10:30 बजे वह अपने घर पर कंबाइन से काटे गए गेहूं को धो रही थीं। उसी दौरान गांव गेरूई निवासी राजमन ने उन्हें जबरन खींचकर पास स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास पंचायत भवन में ले जाकर छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की, जिससे उनके हाथ में चूड़ी धंस गई और चोटें आईं। शोर सुनकर मेरी भौजाई मौके पर पहुंची, जिसके बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए बाइक से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- छेड़खानी व मारपीट के आरोप में केस दर्ज पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- छेड़खानी के मामले में केस दर्ज,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.