बोकारो, मई 15 -- बोकारो। बालीडीह थाना पुलिस ने शुक्रवार को छेड़खानी और मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ बालीडीह थाना में 19 नवंबर 2025 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार, कुर्मीडीह निवासी मनोज गुप्ता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि राहुल कुमार सूचक की दुकान में घुसकर उनकी बेटी के साथ छेड़खानी कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने मनोज गुप्ता के साथ मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए। इतना ही नहीं, आरोपी ने दुकान में तोड़फोड़ भी की थी। घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। बालीडीह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया...