छेड़खानी व धमकी से तंग आकर महिला ने दी जान, आरोपी फरार
बलरामपुर, अप्रैल 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने छेड़खानी व धमकी से तंग आकर अपनी जान दे दी है। महिला को आरोपी परेशान कर रहा था। लोक-लाज के डर से महिला ने आत्मघाती कदम उठाया। मृतक महिला का पति रोजी-रोटी के सिलिसले में मुंबई रहता था। घटना के बाद घर आया और थाने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस छानबीन कर रही है। पति का आरोप है कि मेरी पत्नी को लंबे समय से आरोपी फोन पर अश्लील मांग कर परेशान कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने पति को जान से मारने की धमकी भी दी थी। मृतका के पति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह रोजगार के सिलसिले में मुंबई में मजदूरी करता है। उसकी 40 वर्षीय पत्नी घर पर अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के ग्राम दुबौली परसौना निवासी राज बहादुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.