छेड़खानी व दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
सीतामढ़ी, मई 22 -- प्रलयंकर सुरसंड। जबरन घर में घुसकर लड़की के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपों को लेकर पीड़िता के पिता ने थाने में एफआईआर करायी है। एफआईआर में बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बनतारा गांव निवासी असरफ अली के पुत्र दिलशाद को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता के निर्देश पर एसआई सुरेश पंडित डायल 112 टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- छेड़खानी व दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.