छेड़खानी व घर में घुसने का मुकदमा
बलरामपुर, जुलाई 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र में युवती से छेड़खानी और घर में घुसकर बदसलूकी करने के आरोप में पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पहले आरोपी ने गन्ने के खेत में अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर वह भाग गया। कुछ दिन बाद आरोपी उसके घर पहुंचा और हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया। युवती के घर के अंदर भागने पर वह पीछे-पीछे घुस आया और मुंह दबाने का प्रयास किया। बहन के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी पर लगातार परेशान करने और शिकायत करने पर बदनाम करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: युवती से छेड़खानी, मुकदमा दर्ज थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.