मैनपुरी, मई 29 -- किशनी। क्षेत्र के ग्राम शमशेरगंज में एक महिला से छेड़खानी और पूरे परिवार को जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पीड़िता ने स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट की अदालत की शरण ली, जिसके आदेश पर अब पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अदालत में दर्ज कराई गई शिकायत में महिला ने बताया कि बीती 26 मार्च की रात वह घर के पास सरकारी नल पर पानी भरने गई थीं। आरोप है कि तभी पड़ोसी बृजेश शाक्य ने बुरी नीयत से उन्हें दबोच लिया और छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के कपड़े फाड़ दिए। चीख-पुकार सुनकर जब पीड़िता के दिव्यांग पति और पुत्र बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपी के भाई सुमित, रविंद्र और बेटी अभिलाषा ने उन्हें जातिसूचक गालियां दीं। इसी बीच बृजेश की...