छेड़खानी विवाद में दोनों पक्षों पर प्राथमिकी
भागलपुर, जून 7 -- सुल्तानगंज, संवाददाता। महेशी स्टेशन के पास शुक्रवार की देर शाम छेड़खानी के आरोप को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद मामले में, घटना के दूसरे दिन दोनों पक्षों ने सुल्तानगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें प्रथम पक्ष की ओर से आवेदन देकर 11 नामजद एवं 10 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया है। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से आवेदन देकर तीन नामजद एवं 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर छेड़खानी, मारपीट और हंगामा करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए सुल्तानगंज पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। घटना के बाद गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है。
ग्रामीणों की प्रतिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.