छेड़खानी में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सीतामढ़ी, अगस्त 13 -- पुपरी। लड़की के साथ छेड़छाड़ और शादी के लिए दबाव बनाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुपरी पुलिस ने हरदिया गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। मामले के अनुसंधानकर्ता एसआई अजय कुमार पासवान ने आरोपी मो. छेदी शाह के पुत्र सद्दाम शाह को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने और शादी के लिए अवैध रूप से दबाव बनाने का आरोप है। मामले को लेकर लड़की के पिता ने पुपरी थाने में कांड संख्या 233/19 दर्ज कराई थी, जिसमें सद्दाम शाह समेत अन्य को आरोपी बनाया गया था। गिरफ्तारी के डर से सद्दाम फरार चल रहा था।उसके घर पहुंचने की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.