प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 29 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली के पास स्थित एक गांव की एक महिला मार्च 2024 में बटाई पर लिए खेत की अपनी बहन के साथ रखवाली कर रही थी। आरोप है कि रात को वहां पहुंचे दो युवकों ने उससे छेड़खानी की। बाद में घर पर उलाहना दिया तो उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर नगर कोतवाली में रिहाल, उसकी पत्नी, बेटे जैद और उवैद के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...