छेड़खानी मामले में निबंधन कार्यालय के कर्मी से पूछताछ
मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- मुजफ्फरपुर, वसं। अवध एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान किशोरी से छेड़खानी मामले में रेल थाना मुजफ्फरपुर की पुलिस ने गुरुवार को निबंधन कार्यालय के एक कर्मी से पूछताछ की। थानेदार रंजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा लगाये गये आरोप के आलोक में आरोपित की संलिप्तता से जुड़े ठोस साक्ष्य नहीं मिले। इस आधार पर कर्मी को देर रात बॉन्ड पर छोड़ दिया गया। मालूम हो कि मार्च में मिठनपुरा इलाके की पीड़िता अपनी बच्ची संग अवध एक्सप्रेस से सफर कर रही थी। इस दौरान सिलौत स्टेशन के करीब एक व्यक्ति ने उनकी बेटी के साथ छेड़खानी की थी। महिला ने जसीडीह उतरने के बाद वहां रेल थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- पॉक्सो एक्ट की आरोपित महिला गिरफ्तार पीड़ित पक्ष ने निबंधन कार्यालय के एक कर्मी की तस्वीर दी, जिसके आरोपित होने का दावा किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.