गया, मई 14 -- थाना क्षेत्र के मंझीयावा पंचायत के मंझार गांव में एक सप्ताह पूर्व तेज बारिश के दौरान घर में घुसकर युवती के साथ छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने परैया थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को आरोपी संजय यादव उर्फ दारा को गिरफ्तार किया गया। न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...