देवरिया, मई 29 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में दो सगे भाई घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। साथ ही जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।बुधवार की रात एक युवक पड़ोसी के घर में चला गया। युवती के विरोध करने के बाद आरोपी भाग निकला। गुरुवार की सुबह युवती के परिजन आरोपी के दरवाजे पर पहुंच गए और पूछताछ करने लगे। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपी पक्ष के लोगों ने युवती पक्ष के दो सगे भाईयों पर लाठी-डंडा से हमला बोल दिया। यह भी पढ़ें- आपसी विवाद में दो घायल जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया, जहां...