छेड़खानी के 19 साल पुराने मामले में शहर पहुंची यूपी पुलिस
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। छेड़खानी के 19 वर्ष पुराने मामले में नामजद आरोपी की तलाश में बुधवार को यूपी के बलिया जिले की कोतवाली थाने की पुलिस मुजफ्फरपुर पहुंची। यहां काजी मोहम्मदपुर थाने के सहयोग से सादपुरा इलाके के आरोपित दिनेश प्रसाद के घर पर छापेमारी की। हालांकि, आरोपी नहीं मिला। इसके बाद यूपी पुलिस आसपास के लोगों से उसके बारे में पूछताछ कर वापस लौट गई।पुलिस सूत्रों के अनुसार, बलिया के कोतवाली थाने में 2007 में छेड़खानी की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसमें सादपुरा निवासी दिनेश प्रसाद को आरोपी बनाया गया था। आरोपी लगातार फरार चल रहा था। मामले में कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। कोर्ट के आदेश के अनुपालन और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बलिया पुलिस की विशेष टीम आयी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.