छेड़खानी के विरोध में महिला से मारपीट, पिता-पुत्र पर मुकदमा
कानपुर, जून 24 -- कानपुर, संवाददाता। नवाबगंज में महिला को घर में अकेला पाकर आरोपित युवक ने अश्लीलता की। महिला के विरोध करने पर आरोपित युवक ने अपने पिता के साथ मिलकर मारपीट की और धमकाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। नवाबगंज निवासी महिला के अनुसार मंगलवार को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान इलाके में रहने वाले कृष्णा ने उनके साथ अश्लीलता की। विरोध करने पर आरोपित ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे आरोपित कृष्णा के पिता फूलचन्द्र ने भी उन्हें बुरी तरह पीटा। घटना के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले। यह भी पढ़ें- छेड़छाड़ और मारपीट में तीन लोगों पर केस दर्ज नवाबगंज थाना प्रभारी राजकेसर यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- छेड़छाड़ और मारपीट मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.