कानपुर, अगस्त 30 -- कानपुर। बर्रा क्षेत्र में एक चाय की दुकान पर खड़े शोहदों ने युवती से छेड़छाड़ कर दी। युवती के साथ खड़े भाइयों ने विरोध जताया तो आरोपितों ने उन्हें पीट दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बर्रा आठ निवासी युवक के मुताबिक, शनिवार रात वह अपनी बहन और भाई के साथ उज्जैन से महाकाल के दर्शन कर गोविंदपुरी स्टेशन पहुंचा। वहां से ऑटो लेकर तीनों घर जा रहे थे, तभी बर्रा बाईपास के पास एक दुकान के सामने ऑटो रुकवा कर सभी चाय पीने लगे। इसी दौरान वहां खड़े तीन युवकों ने बहन पर अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। विरोध किया तो आरोपित गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। इससे दोनों भाई घायल हो गए। बर्रा इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही...