प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 6 -- नगर कोतवाली के खजुरनी गांव की एक युवती चार मार्च को पड़ोस में होली मिलने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में एक युवक उसे पकड़कर खेत में ले जाने लगा। शोर मचाने पर उसकी मां पहुंच गई तो आरोपी का भाई भी पहुंची। दोनों भाइयों ने मां-बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। युवती की मां ने मामले में गांव के ही पिंटू तिवारी और उसके भाई आशीष तिवारी पर केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...