कौशाम्बी, अप्रैल 26 -- मंझनपुर कोतवाली इलाके की एक महिला को शनिवार सुबह छेड़खानी का विरोध करने पर पड़ोसी युवक ने डंडे से जमकर पीटा। इससे पीड़िता को गंभीर चोटें आई हैं। उसकी तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मंझनपुर इलाके की पीड़िता ने बताया कि शनिवार सुबह किसी काम से वह घर के बाहर निकली थी। तभी पड़ोसी हुबलाल उर्फ पवन पुत्र रामगुलाम ने गंदी नीयत से हाथ पकड़कर खींच लिया। इसका विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए डंडे से पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। इसके बाद आरोपी जानलेवा धमकी देते हुए फरार हो गया। यह भी पढ़ें- छेड़खानी के विरोध पर किशोरी को बेरहमी से पीटा परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। डीएसपी मंझनपुर शिवांक सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.