कौशाम्बी, मार्च 1 -- करारी थाना क्षेत्र की एक किशोरी को छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपी युवक ने जमकर पीट दिया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। करारी इलाके की महिला का कहना है कि 27 फरवरी को आरोपी हीरालाल लोधी निवासी ताजपुर चकिया ने उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकत की। वह अधोवस्त्र में हाथ डालने की कोशिश कर रहा था। इसका विरोध करने पर किशोरी की लात-घूसों से पिटाई कर दी। घटना से डरी-सहमी किशोरी ने आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। मां ने पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में करारी इंस्पेक्टर सियाकांत चौरसिया का कहना है कि मुकदमा कायम कराकर जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.