बस्ती, जून 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। पुरानी बस्ती पुलिस ने घर में घुसकर छेड़खानी करने व मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पोती घर के बाहर बैठी थी। तभी गांव के महफूज अहमद ने उसके साथ छेड़खानी की। उसके शोर मचाने पर पिता और चाचा बाहर आये। पिता और चाचा के विरोध करने पर दबंग महफूज अहमद मारपीट करने लगा। शोर सुन महफूज अहमद के परिवार वाले वहां आये और घर में घुस कर लाठी, डंडा और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उसकी पोती, पोती के पिता, चाचा को गंभीर चोट लगी। इस मामले में पुलिस ने महफूज अहमद, जमाल, मकसूद और नाजरीन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...