मुरादाबाद, दिसम्बर 3 -- मुरादाबाद। शोहदों से आजिज छात्राओं के स्कूल से नाम कटवाने की खबर हिन्दुस्तान में प्रकाशित होने के बाद से अफसरों में खलबली मच गई। अधिकारियों की टीम स्कूल पहुंच गई और अभिभावकों से पूछताछ के साथ ही विधिवत पड़ताल की। शोहदों से तंग आकर मल्टी सेक्टोरियल स्कूल सोनकपुर की आधा दर्जन से अधिक छात्राओं के नाम कटवाने के मामले ने बुधवार को तूल पकड़ लिया। सिटी मजिस्ट्रेट विनय पांडेय, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा, बीएसए विमलेश कुमार सोनकपुर कंपोजिट विद्यालय पहुंच गए। यहां विद्यालय में छात्राओं से बातचीत की। साथ ही शिकायत करने वाले अभिभावकों से भी पूछताछ की। बीएसए विमलेश कुमार की टीम ने स्कूल का रजिस्टर चेक करने के साथ ही नाम कटवाने वाली छात्राओं से भी बात कर मा...