हाजीपुर, मई 19 -- बिंदुपुर। संवाद सूत्र छेड़खानी का आरोप लगा कर युवक की पिटाई के मामले में एफआईआर कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दो दिन पहले महिला से छेड़खानी के मामले में युवक को बुरी तरह पिटाई कर अधमरा कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए जा रहे है मिली जानकारी के अनुसार मोहनपुर खजवत्ता गांव की रिंकू देवी पति उमेश राय ने अपने परिवार वालो को बताया था कि अकेले में शिवम कुमार ने उसके साथ छेड़खानी की थी।

पुलिस कार्रवाई दो दिन बाद शिवम ने फिर उसपर फब्ती कसी और रिंकू देवी ने उसका पहचान करवाए जिसपर उसके घर के लोग पकड़ लिए और लाठी डंडा बेल्ट से घर मे बंद कर घंटों पिटाई किया,जिससे उसकी हालत नाजुक बन गई। रिंकू देवी ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन भी दिया। पुलिस ने इस क्रम में रिंकू देवी के पु...