कौशाम्बी, अप्रैल 25 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र की एक 17 वर्षीय किशोरी ने बताया कि 21 अप्रैल को पड़ोसी शिवकरन बहाने से अपनी बाइक पर बैठाकर उसे खेतों की ओर ले गया। वहां उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का बयान आदि कराया जा रहा है। डीएसपी सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई कराने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.