बांदा, अप्रैल 14 -- बांदा। एक सरकारी विभाग में एक आउटसोर्सिंग महिला कर्मचारी ने अपने ही विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी पर छेड़खानी का आरोप लगाया। घटना के बाद महिला कर्मचारी भावुक हो गई और कार्यालय में रो-रोकर अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद मामला बढ़ता देख भविष्य के लुभावने सपने दिखाकर समझौता कर लिया। यह मामला दिनभर चर्चा में बना रहा। समझौते बाद महिला कर्मचारी ने भी चुप्पी साध ली है। हालांकि पुलिस का दावा है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। कलक्ट्रेट के पास स्थित एक इस कार्यालय में हुई घटना को लेकर विभागीय अधिकारियों के पास दिनभर फोन घनघनाते रहे। यह भी पढ़ें- छेड़खानी के विरोध में दो पक्षों में मारपीट अधिकारी इस बारे में जानकारी न होने का हवाला देते रहे। इस संबंध में विभागीय स्तर पर किसी प्रकार की लिखित शिकायत या आधिकारिक पुष्टि साम...